अवैध बालू लदे चार ट्रकों को किया जब्त
बारूण | बारूण पुलिस व खनन विभाग के संयुक्त छापेमारी में अवैध बालू लदे चार ट्रकों को जब्त किया गया है। शुक्रवार की देर शाम बारूण के विभिन्न बालूघाटाें पर छापेमारी की गई। जहां से चार ट्रकों को पकड़ा गया। पकड़े गए ट्रक चालकों से जब चालान की मांग की गई तो चालकों ने नहीं दिखाया। जिसके बाद ट्रकों को जब्त कर लिया गया। खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर अवैध बालू के कारोबार करने वालों के खिलाफ छापेमारी की जाती है। किसी भी स्थिति में बालू का अवैध कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। इस मामले में थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि जब्त ट्रकों को थाना में लगाया गया है।