पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से अगले आदेश तक गांधी मैदान और आजाद पार्क में लग जाएगा ताला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया नगर निगम इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील है। क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके बारे में गाइडलाइंस जारी की गई ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। इसके अलावा शहर सड़कें और वार्डों की गलियों में सफाई व्यवस्था को बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए गए है। शुक्रवार को नगर आयुक्त सावन कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। इसके लिए नगर निगम पूरी तैयारी शुरू कर दी है। शहर के सड़कों एवं नालियों में केमिकल का छिड़काव किया जाएगा। तीन दिनों के अंदर सभी वार्डों में केमिकल सहित अन्य सामान संबंधित कर्मियों को सौंप दी जाएगी। ताकि शहरों की सफाई बेहतर ढंग से हो सके। वहीं उन्होंने बताया कि सावधानी बरतने के लिए शहर के गांधी मैदान और आजाद पार्क में ताला लगा दिया जाएगा। ताकि काफी संख्या में लोग एक जगह नहीं जुट सके। अगले आदेश तक उक्त स्थान पर जाने पर रोक लगा दी गई है। उक्त महामारी से बचने के लिए निगम के संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...