पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फसलों को क्षति, किसानों को लागत राशि दे सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारी बारिश के कारण जिले में रबी फसल के भारी नुकसान को लेकर कांग्रेस ने किसानों को जल्द सहायता राशि देने की मांग की है। पार्टी के किसान प्रकोष्ठ सहित अन्य नेताओं ने रबी फसल की लागत राशि का आकलन कर किसानों को फसल बीमा की राशि उपलब्ध कराने की बात कही है। कहा बेमौसम भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उनके सारी मेहनत पर पानी फिर गया, खेत में लहलहाते फसल बर्बाद हो गया है। किसान इससे उबर सके सम्मानजनक सहायता राशि सरकार तुरंत उपलब्ध कराना चाहिए। मांग करने वालों में एआईसीसी सदस्य विजय कुमार मिठु, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर सिंह सिरमौर, बाबू लाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, श्रीराम दूबे, राजेश्वर पासवान व अन्य थे।

खबरें और भी हैं...