गया जंक्शन पर हाथ से सटने वाले स्थान को किया जा रहा सैनेटाइज्ड
रेलवे ने कोरोना को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक कृष्ण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को विभिन्न रेल विभागों के साथ बैठक की हुई। बैठक में निर्णय के बाद गया जंक्शन पर हाथ से टच होने वाले स्थान को मेडिकेटेड किया जा रहा है। चूंकि विदेशी पर्यटकों की आवाजाही के कारण भी जंक्शन पर विशेष जागरुकता बरती जा रही है। प्लेटफॉर्म एक पर स्थित वेटिंग हाल, एक्सलेटर की रेलिंग, सीट व इसके हैंडल, प्लेटफार्म पर उतरने के रोपवे का रेलिंग, बाथरूम गेट का हैंडल, नॉब व अन्य स्थानों को मेडिकेटेड किया गया गया। बैठक में कोरोना के प्रति जागरूकता को लेकर प्लेटफॉर्म पर लगे साउंड सिस्टम से उद्घोष करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में ईएनएचएम धनंजय कुमार, अनुराग कुमार, लाल बाबू, पंकज मितल व अन्य थे।
रेलवे के फ्रंट लाइन स्टाफ को मिलेगा सैनिटाइजर जंक्शन पर कार्यरत फ्रंट लाइन स्टाफ व सफाईकर्मियों को मास्क व अन्य सैनिटाइजर सामान उपलब्ध कराया जाएगा। क्योंकि ऐसे रेलकर्मी सीधा पैसेंजर के संपर्क में रहते हैं। इनमें बुकिंग, सामान्य व रिजर्वेशन टिकट स्टाफ, इंक्वायरी, पार्सल, टीसी, टीटीई व अन्य शामिल हैं। स्टेशन पर्यवेक्षक (वाणिज्य) रंजीत कुमार ने बताया कि डीडीयू रेल मंडल से सैनिटाइजर सामान उपलब्ध कराने की बात कही है।
जंक्शन पर बैठक करते रेलवे के अफसर
चिपकाया गया है जागरुकता पोस्टर
कोरोना को लेकर जंक्शन पर जागरूकता पोस्टर चिपकाया गया है। पोस्टर में यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सैनिटाईजेशन व अन्य सुरक्षा बरतने की जानकारी है। वहीं पोस्टर में कोरोना के लक्षण की जानकारी देते हुए एमरजेंसी नम्बर भी दर्ज है।