मुफ्त शिविर में दर्जनों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच
गया। शहर के कटारी हिल रोड स्थित नरोमा हॉस्पिटल की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती विद्यालय ईस्माईलपुर में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दर्जनों की संख्या में आए ग्रामीणों को नि:शुल्क जांच व परामर्श दिया गया। इसके अलावा आवश्यकतानुसार ग्रामीणों को दवाएं भी दी गई। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार यादव, जेनरल फिजिशियन डॉ. संतोष कुमार और डेंटिस्ट डॉ. गाशिया प्रवीण अपनी सेवाएं दी।