पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Gaya News Helika Dahan Today Tomorrow Will Be The Festival Of Colors Holi Administration Ready For Safety

हाेलिका दहन आज : कल मनेगा रंगों का पर्व होली, सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होलिका दहन आज यानि सोमवार को है। शहर के विभिन्न मुहल्लों में होलिका सजाई जा रही है। पिछले तीन-चार दिन से होलिका दहन के लिए लकड़ियां, गोइठा और खचिया जुटाने में युवा लगे हुए थे। कई जगहों पर कंडों और लकड़ियों से होलिका सजाई गई है। होलिका दहन को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कोईरी बारी, नूतन नगर, आजाद पार्क, जिला स्कूल, रमना रोड, टावर चौक, स्वराज्यपूरी रोड, डेल्हा पुरानी थाना, हिंडले फिल्ड सहित कई चौक-चौराहों पर होलिका दहन की भव्य तैयारी हो रही है। इस बार होलिका दहन सोमवार को सूर्यास्त के बाद रात्रि 08:29 बजे तक शुभ है। आचार्य नवीन चन्द्र मिश्र वैदिक ने बताया कि होलिका दहन के समय तीन प्रमुख बातों को खासा ख्याल रखना रहता है। एक पूर्णिया तिथि, दूसरी निशा बेला और तीसरी भद्रा नहीं होना चाहिए। सभी पंचांगों की गणना के बाद निष्कर्ष निकला है कि होलिका दहन का शुभ मुर्हूत रात्रि 08:29 बजे से पूर्व है। होलिका दहन के साथ रंगांे का पर्व शुरू हो जाएगा। 10 मार्च को रंगों की बारिश और 11 को झूमटा के साथ पर्व का विधिवत समापन होगा।

मदद के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क


{एसएसपी गया 9431822973

{सिटी एसपी गया 9473191722

{सिटी डीएसपी 9431800110

{कोतवाली थाना 9431822198

{सिविल लाइन थाना 9431822199

{रामपुर थाना 9431822220

{डेल्हा थाना 9431822219

{विष्णुपद थाना 9431092838

{चंदौती थाना 9431822207

{मगध मेडिकल थाना 9431822222

असामाजिक तत्वों और शराब माफियाओं पर पुलिस की नजर

गया | होली को लेकर गया में सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद किया गया है। इसे लेकर रविवार से ही पुलिस गश्ती को और मजबूत कर दिया गया है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की खास निगाहें हैं, वहीं शराब माफियाओं पर भी पैनी नजर रखी जा रही। वैसे तो गया शहर में कई प्वाइंटों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी, किन्तु चिन्हित स्थानों पर भी खासतौर पर फोर्स लगाए जाएगें।

चिकित्सकों ने उड़ाए अबीर-गुलाल

गुरारू| अबीर - गुलाल व होली के गीतों के बीच रविवार को चिकित्सक संघ द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह में लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एक - दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर डा० लालजी यादव ने बताया कि होली की त्योहार एक दूसरे के बीच प्रेम और भाईचारा बांटने की त्योहार है।

गणना के बाद निष्कर्ष निकला है कि होलिका दहन का शुभ मुर्हूत रात्रि 08:29 बजे से पूर्व है। होलिका दहन के साथ रंगांे का पर्व शुरू हो जाएगा। 10 मार्च को रंगों की बारिश और 11 को झूमटा के साथ पर्व का विधिवत समापन होगा।

होली को लेकर बाजार में दिन भर रही चहल-पहल

होली की तैयारियों के चलते बाजारों में खूब रौनक दिख रही है। सुबह से ही रंग, गुलाल, पिचकारी व कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजार गुलजार रहा। शहर के धामी टोला में लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। भीड़ इतनी ज्यादा थी, कि लोग रेंगते दिखे। वहीं छोटे-छोटे बच्चों के लिए कुत्र्ता और पायजामा की भी खूब बिक्री हुई। इसके अलावे खासकर होली को लेकर मगाएं गए टोपियों की भी लोगों की खूब खरीदारी की।

आज सूर्यास्त के बाद रात्रि 08:29 तक होलिका दहन का है शुभ मुर्हूत

होलिका दहन को लेकर सजा होलिका।
खबरें और भी हैं...