पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हो रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे..., अरे केने मारी पिचकारी तोरी भीगी अंगिया...रंग बरसे...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हो रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे..., अरे कैने मारी पिचकारी तोरी भीगी अंगिया...रंग बरसे...। होली मिलन समारोह में ये गीत खूब बजा। इस गीत पर लोग झूमते नजर आए। अबीर-गुलाल के रंग में रंगे लोगों ने होली मिलन समारोह का खूब आनंद लिया। महिलाएं भी पीछे नहीं रही। भजन कीर्तन के साथ-साथ होली के गीतों पर खूब थिरके। शहर के केपी रोड स्थित सेन्ट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स में होली मिलन समारोह में व्यवसायी रंगे दिखे। शहर के प्रमुख व्यवसायियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस मौके पर सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव प्रवीण मोर, पूर्व अध्यक्ष डॉ. कौशलेन्द्र प्रताप, पूर्व महासचिव डॉ. प्रमोद कुमार पदाधिकारी, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, शिवकैलाश डालमिया, विनोद जसरापुरिया, प्राण मित्तल, विपेन्द्र अग्रवाल, अनूप केडिया, रालोसपा युवा के राष्ट्रीय महासचिव रंधीर केशरी के अलावे काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

माहुरी मंडल में होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर-गुलाल

शहर के गोसाईबाग स्थित माहुरी मंडल कार्यालय में रविवार को माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सचिव अमित कुमार शाह ने बताया कि यह 36 वां हाेली मिलन समारोह है। ऐसे समारोह का उद्देश्य समाज में एकजुटता लाना है। मौके पर नीरज कुमार बरहपुरिया, प्रदीप कुमार अठघरा, संजीव कुमार, राजेश अटघरा, पप्पू चंद्रशेखर, रूपेश कुटरियार, अध्यक्ष सुषमा वैश्यकियार, सचिव सुषमा सोनी, उपाध्यक्ष बबीता कपसिमे, कोषाध्यक्ष अलंका लोहानी आदि मौजूद थीं।

अखबार विक्रेता संघ ने भी मनाया होली मिलन समारोह


शहर के गांधी मंडप में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी अखबार विक्रेता बंधु ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसमें अध्यक्ष अनिरुद्ध, सचिव गिरी जी, सूचना मंत्री ध्रुव राज पंडित, प्रदीप जी, दिलीप जी, दिनेश जी, अशोक जी, टुन्टुन, संतोष गोस्वामी, विजय राम एवं समस्त अखबार विक्रेता सहित अरविंद जी, सागर जी आदि मौजूद थे।


युवा यादव मंच ने किया होली

मिलन, एक-दूसरे को दी बधाई

बोधगया| युवा यादव मंच ने स्थानीय गेस्ट हाउस में होली मिलन किया, जिसमें विधायक कुमार सर्वजीत भी मौजूद थे। इसकी अध्यक्षता डा कालीचरण सिंह यादव ने किया व मंच संचालन डा विजय कुमार यादव ने किया। समाज के सम्मानित व्यक्तियों को शॉल प्रदान कर उनके योगदान को सम्मानित किया गया। होली मिलन में डा देव नारायण यादव, पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव, अशोक यादव, संजय यादव, राम स्वरूप यादव, डा विनय गोपाल, नप के पूर्व उपाध्यक्ष रामसेवक सिंह आदि मौजूद थे।

हड़ताली शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन स्थल पर मनाई होली

मोहनपुर| बिहार राज्य शिक्षक समन्वय संघर्ष समिति इकाई मोहनपुर के द्वारा 20 वें में दिन भी हड़ताल जारी रही। जिससे पूरे प्रखंड में पठन-पाठन बंद है। आज शिक्षकों के द्वारा धरना प्रदर्शन स्थल पर ही एक दूसरे को रंग गुलाबी लगाया और होली मिलन समारोह मनाया। शिक्षकों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग को पूरा नहीं करेगी। तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की। मौके पर अशोक कुमार शर्मा, राजकिशोर प्रसाद शर्मा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।


मां लक्ष्मी इंटरप्राइजेज में होली मिलन समारोह का आयोजन

मां लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के द्वारा बोधगया में पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। धम्म ग्रैंड होटल में हुए कार्यक्रम में मगध प्रमंडल के विभिन्न जिलों के बांगर सीमेंट विक्रेता अपने परिवार सहित जुटे। कार्यक्रम की शुभारंभ गया व जहानाबाद के बांगुर सिमेंट के सीएनएफ सह मां लक्ष्मी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर निरज कुमार ने की। उन्होंने सीमेंट की खूबियों व इसके प्रयोग के तरीकों के बारे में सेलर को विस्तार से बताया गया। मौके पर संजय कुमार चौरसिया, अभिषेक कुमार, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद थे।


अबीर-गुलाल फगुआ गीतों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग


रामसागर सरोवर के समीप समाजसेवी प्रभात शंकर उर्फ सुनील सिन्हा एवं गया नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के पार्षद संजय कुमार सिन्हा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं और जनप्रतिनियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। समारोह में आए अभय शंकर, सदानंद कुमार, रौशन कुमार, मनोज शर्मा, निलेश कुमार सिन्हा, विवेक कुमार आदि ने होली गीत सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। शंकर ने लोगों को कोरोना वायरस से सावधानी बरतने की अपील की।


सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम, लोगों ने की मस्ती

शहर के टेकारी रोड स्थित तैलिक भवन में गया जिला तैलिक साहू सभा के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष संजू लाल ने की। इस अवसर पर भजन कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिष्ठान, फल व भोजन का भी प्रबंध किया गया। मौके पर काफी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष व बच्चियां शामिल हुई। इधर गया नगर केसरवानी वैश्य सभा के बैनर तले महिला सभा एवं युवक सभा का होली मिलन समारोह का आयोजन चमारी राम हरि प्रसाद केसरवानी पंचायत धर्मशाला परिसर में संपन्न हुआ। मौके पर संयोजक रामेश्वर प्रसाद, सचिव अर्जुन प्रसाद, रमेश केशरी आदि मौजूद थीं।


जिले के स्कूलों में होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों को पर्व की महत्ता से कराया गया अवगत

माहुरी मंडल में होली मिलन समारोह में शामिल महिलाएं।
खबरें और भी हैं...