संस्कार पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह
बेलागंज| सिन्घौल गांव में संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व अन्य लोगों ने भाग लिया । रंग बिरंगे गुलाल उड़े । सुगंधित फूलों के पंखुड़ियों की वर्षा होती रही । भाजपा नेता सह गया जिला के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश शर्मा द्वारा बेलागंज के सिन्घौल गांव में संचालित संस्कार पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय मांझी, पूर्व मंत्री सह जदयू नेता अभिराम शर्मा ने सभी लोगों को अमन चैन व शांति की कामना के साथ होली की शुभकामना दी । समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता अधिवक्ता मुकेश शर्मा एवं संचालन पूर्व शिक्षक सियाशरण सिंह ने किया ।