पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली की रंजिश फिर से सामने आई, दो गुटों के बीच गोलीबारी और रोड़ेबाजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहड़ा प्रखंड के रेवला में होली के दिन उपजे विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी और रोड़ेबाजी की घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब काफी संख्या में रहे अज्ञात लोगो ने गांव में घुसकर बालेश्वर सिंह, गगन सिंह, संतोष झा, देवनंदन सिंह के घर में रोड़ेबाजी की। रोड़ेबाजी का विरोध करने पर घरों को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग भी की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना का कारण होली के दिन डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, लेकिन पुलिस को जानकारी मिलने के बाद भी उचित कार्रवाई नही की गई। होली के दिन गांव के लोग दो गुटों में बंट गए, जिसके बाद बुधवार को मामले ने तूल पकड़ लिया था और फिर तनाव व्याप्त हो गया था। रेवला निवासी राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव के ही श्रवण कुमार के द्वारा अनर्गल बातें कहे जाने पर मामला बिगड़ा।

राजनीति के तहत फंसाए जाने का आरोप

राजनीति के तहत गांव के निर्दोष लोगों को एससीएसटी एक्ट के तहत फंसाया गया है। इसके पूर्व गुरुवार को बेबी देवी ने भी अतरी थाने में पांच नामजद लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके साथ ही महेंद्र रविदास ने भी एससीएसटी एक्ट के तहत 4 लोगो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शुक्रवार को अतरी विधायक कुंती देवी ने भी गांव का दौरा कर मामले की जानकारी ली। वहीं ग्रामीणों ने विधायक पर भी एक पक्ष की ही बात सुनने का आरोप लगाया है। अतरी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस गांव में ही कैम्प किये हुए है और मामले की छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...