पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईआईएम का दीक्षांत समारोह स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले थेे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सीएम श्री कुमार के साथ आईआईएम के बोर्ड ऑफ गवर्नर भी मौजूद रहते। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ और एमडी उदय कोटक, शांति गीअर्स लिमिटेड के चेयरमैन एल रामकुमार, मैकिंसे एंड कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर गौतम कुमरा, माय लोन केयर के सीईओ गौरव गुप्ता, नायका डॉट कॉम की फाउंडर फाल्गुनी नायर, रिलायंस रिटेल लिमिटेड के सीईओ दामोदर मॉल, एनआईएसएम के पूर्व निदेशक संदीप घोज, बिहार के डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन की डायरेक्टर प्रो रेखा कुमारी, मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी से संजय कुमार सिन्हा, एसआईएस ग्रुप के एमडी ऋतुराज किशोर सिन्हा और संस्थान की निदेशक डॉ विनीता सहाय भी मौजूद रहती।

2015 में आईआईएम बोधगया की हुई थी शुरुआत

आईआईएम बोधगया की शुरुआत 2015 में हुई थी, जिसके बाद संस्थान अपने 5 साल में प्रवेश कर चुका है। अब तक 3 बैच एमबीए प्रोग्राम (पीजीपी) को पास कर चुके है। इस साल कार्यक्रम में चौथे बैच के छात्रों को एमबीए की डिग्री दी जाएगी। इससे पहले 17 अप्रैल 2019 दीक्षांत समारोह में संस्थान के 2016-18 व 2017-19 के छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

खबरें और भी हैं...