पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Gaya News In Fatehpur The Young Man Died Due To Electric Current In Order To Heat The Water On The Heater

फतेहपुर में हीटर पर पानी गर्म करने के क्रम में करंट लगने से युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फतेहपुर | फतेहपुर थाना क्षेत्र के राजाविगहा गांव में मंगलवार को हीटर पर पानी गरम करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि राजाविगहा गांव निवासी नागेश्वर ठाकुर के पुत्र 22 संतोष कुमार होली के दिन किसी काम से पानी गरम करने गया था। वह हीटर पर पानी गरम करने के लिए चढ़ाया। इसी दौरान उसे करंट लग गया। वह हीटर में सट गया और भारी कंपन के साथ बेहोश हो गया। उसकी हालत काफी चिंताजनक बन गई। घरवाले बेहोशी की हालत में इलाज के लिए उसे फतेहपुर सीएचसी लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया।
खबरें और भी हैं...