पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गया के छात्रों को आईआईटियंस कराएंगे इंजीनियरिंग में प्रवेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

‘कोचिंग उद्योग’ पटना और ‘कोचिंग का मक्का’ कोटा की तर्ज पर अब गया में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की उत्कृष्ट तैयारी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बिहार के सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थानों में शुमार (अनडिस्पयूटेड लीडर ऑफ बिहार) पार्थ आश्रम की गया शाखा का शुभारंभ 19 मार्च को ग्रीन फील्ड स्कूल कैंपस, नूतननगर में किया जाएगा। उच्च क्वालिटी एजुकेशन, टैलेंटेड फैकल्टी मेंबर्स व बेस्ट रिजल्ट वाले लक्ष्य पर आधारित पार्थ आश्रम की नूतननगर शाखा में आठवीं, नौवीं और 10वीं की भी कोचिंग कराई जाएगी। इसके मद्देनजर सुसज्जित क्लास रूम व आइआइटियन की फौज उतारने सहित तमाम इंतजाम सुव्यवस्थित किए जा रहे हैं। यह जानकारी डायरेक्ट कुमुद रंजन और समाजसेवी रजनीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि राजधानी पटना में तीन जगहों पर सफलतापूर्वक संचालित पार्थ आश्रम की गया में काफी दिनों से डिमांड की जा रही थी। काफी संख्या में स्टूडेंट्स व अभिभावकों के विशेष आग्रह पर संस्थान की ओपनिंग की तैयार की गई। बताया कि पार्थ आश्रम के पास टैलेंटेड फैकल्टी मेंबर्स की फौज है, जो फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ और बायोलॉजी के साथ हर सब्जेक्ट में क्वालिटी एजुकेशन के लिए तत्पर रहती है। साथ ही आठवीं, नौवीं और 10वीं कक्षाओं की कमान भी योग्य शिक्षकों को सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं...