महिलाएं को पोषण के लिए पोषण वाटिका निर्माण को ले किया प्रेरित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में महिलाओं में सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक चेतना जागृति के लिये एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रमुख कोमल अनिता सिंह ने सूबे की सरकार से महिला सशक्तिकरण के तहत मगध क्षेत्र में तैतीस प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा विधानसभा मे महिलाओं की भागीदारी होने से उन्हें मजबूती मिलेगी। इस दौरान प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह ने कार्यशाला में उपस्थित आंगनबाड़ी सहायिकाओं, सेविकाओं और जीविका के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक आगनबाड़ी केंद्रों व किसानों के घरों पर पोषण वाटिका लगाने का आह्वान किया। ताकि वे अपनी क्यारी अपनी थाली योजना के तहत परिजनों को पोषित आहार दे सके। मौके पर डॉ. अनिल कुमार रवि, डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
डुमरिया |अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रखंड के काचर में रविवार को महिला विकास मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन किया । इसकी अध्यक्षता साधना ने की।जिसमें महिलाओं के अधिकार, सम्मान व एकता पर दिया गया ।इस मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की तैनाती करने की आवश्यकता महसूस की गई ।वहीं थानों में महिला पुलिस बल बहाल करने की मांग सरकार से की है। इस मौके पर रीता देवी,अनिता देवी, रिंकू देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद महिलाएं।