पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं ने अधिकार मार्च निकाल सरकार से मांगा 33 फीसदी आरक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया सदर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिलाओं ने अधिकार मार्च निकाला। कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लाछो देवी के नेतृत्व में राजेन्द्र आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय से मार्च निकाल मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। शहर के प्रमुख सड़कों से होकर आम्बेडकर पार्क के पास गुब्बारे उड़ाकर महिलाओं को सशक्त होने व समाज व देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी दमदार उपस्थित दर्ज करने की अपील की। मार्च के दौरान सरकार से संसद में महिलाओं के हक के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने की मांग की।
खबरें और भी हैं...