पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगमकर्मी के घर में घुस नशेड़ियों ने की मारपीट, महिला घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में बुधवार को शराब के नशे में रहे कुछ लोगों ने एक निगमकर्मी के घर में घुसकर मारपीट करते हुए एक महिला को घायल कर दिया। घायल महिला पम्मी देवी का इलाज छोटकी नवादा के एक निजी नर्सिंग होम में कराने के लिए परिजन ले गए हैं। पीड़िता नगर निगम के जल पर्षद कर्मी राजकुमार मंडल के परिवार हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर श्री मंडल ने बताया झुमटा को लेकर सपरिवार अपने घर में थे। इस बीच बागेश्वरी मोहल्ले के काली मंदिर के सामने रामशिला पहाड़ी के तलहट्‌टी में बसे कुछ युवक घर में शराब के नशे में आए और जोर जबरदस्ती कर रंग लगाने लगे।

घायल पम्मी देवी ने बताया जब युवकों को नशे की हालात में देखा तो घर में आने से मना किया पर वे नहीं माने। जोर जबरदस्ती करने लगे। जिसका विरोध करने पर पम्मी देवी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पम्मी देवी घायल हो गई। जिसे परिवार वाले इलाज के लिए छोटकी नवादा में संचालित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया गया कि पीड़ित परिजनों ने इसकी सूचना थाना को नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...