पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन से उतारे गए जपानी शख्स की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जैपनिज संदिग्ध की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को मरीज की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। यह वहीं जैपनिज संदिग्ध था जिसे यात्रियों की शिकायत के बाद गुरुवार को नईदिल्ली- पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से उतारा गया था। वर्तमान में आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ एक मरीज भर्ती है जिसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। यह मरीज औरंगाबाद जिले का है जो हाल ही में ओमान से लौटा है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उम्मीद है कि इस मरीज की रिपोर्ट रविवार या सोमवार को आ जाएगी।

खबरें और भी हैं...