आईटीआई संस्थान के निदेशकों ने खेली होली, उड़े गुलाल
गया सदर| जिले के प्राईवेट आईटीआई संस्थान के निदेशकों द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। गया जिला प्राईवेट आईटीआई एसोसिएशन के बैनर तले हुए कार्यक्रम में खूब अबीर गुलाल उड़े। आयोजन शेफाली प्राईवेट आईटीआई के निदेशक राकेश कुमार ने किया। मौके पर एसोसिएशन के संयोजक डा. रामजतन यादव, अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार, सचिव सुशील सिन्हा, उप सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, गौरव प्रियदर्शी, हरेन्द्र आदि मौजूद थे।