पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जदयू नेता की मां की अदा की गई जनाजे की नमाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया। गया जिला जनता दल यू के जिला अध्यक्ष मो. अलेक्जेंडर खान की (वालदा) माताजी फहमीदा बीवी की जनाजे की नमाज अदा की गई। बांकेबाजार अंचल के खैरा कब्रिस्तान में इसके बाद मिट्टी मंजिल किया गया। इस मौके पर टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, विधायक शेरघाटी विनोद प्रसाद यादव, पूर्व विधायक प्रो. कृष्णनंदन यादव, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता श्रीकांत प्रसाद, राज्य परिषद सदस्य द्वारिका प्रसाद आदि लोग मौजूद थे। इधर सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, एमएलसी संजय गांधी सहित कई नेताओं ने फोन कर अपनी संवेदना व्यक्त की और हमीदा बीवी को जन्नत मिलने की दुआ भी किया गया।
खबरें और भी हैं...