जेपी सेनानियों का 18 मार्च को विधानसभा के समक्ष होने वाला प्रदर्शन स्थगित
टिकारी |विभिन्न मांगों को लेकर जेपी सेनानियों का 18 मार्च को विधानसभा के समक्ष होने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जे पी लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मुंद्रिका नायक ने बताया कि पेंशन सहित कई सुविधाओं में बढ़ोत्तरी और पेंशन से वंचित जेपी सेनानियों के पेंशन चालू करने आदि मांगों को लेकर संगठन ने विधानसभा के समक्ष 18 मार्च को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। परंतु कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगली बैठक 31 मार्च को होगी। जिसमें आगामी तिथि तय की जाएगी।