करणी सेना ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
मानपुर | प्रखण्ड के बाराडीह स्थित अमृत बिगहा में महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश महिला अध्यक्ष कोमल अनिता सिंह द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में बारा गन्धार पंचायत के महिलाएं शामिल हुई। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि महिलाओं का सम्मान हमारी देश व राज्य की परम्परा है।मौके पर पार्षद नंदलाल तांती,निरंजन कुमार,राजेन्द्र प्रसाद,विजय प्रताप तांती सहित बड़ी संख्या में तांती समाज के लोग शामिल थे।