पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नक्सलियों के लिए लाइनर का काम करने वाला शख्स धराया, नक्सली पर्चे बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नक्सलियों के लिए लाइनर का काम करने वाले दारोगा सिंह भोक्ता को बांकेबाजार से गिरफ्तार किया गया है। यह नक्सलियों का बड़ा सहयोगी बना हुआ था। पूर्व में इसके नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की बातें सामने आ रही थी। इस संबंध में कोबरा के एक अधिकारी ने बताया कि बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र के तारचुआं से दारोगा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से नक्सली पर्चे की बरामदगी की गई है। गिरफ्तारी के बाद इसे जेल भेज दिया गया। बताया कि कि यह सक्रिय माओवादी नहीं है। किन्तु नक्सलियों का सहयोगी है। माओवादियों के लिए लाइनर का काम यह करता था। हालिया दिनों में इसी तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने की बाद उसकी गिरफ्तारी की गई।

खबरें और भी हैं...