पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेपीएन, कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी के कर्मियों के बनेंगे मेडिकल कार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार दिवस पर जेपीएन सदर अस्पताल, कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी के कर्मियों व शहर के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त जांच की व्यवस्था की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना में पत्रकारों को भी शामिल किया जाएगा। सभी लाभुकों को आरोग्य मेडिकल कार्ड इशु किया जाएगा। कार्ड में लाभुक का फोटो के साथ कई तरह की जानकारियां में दी जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि कार्ड के माध्यम से ब्लड शुगर, कॉलेस्ट्रॉल, किडनी फंक्शन, एचआईवी, लीवर फंक्शन, बीलरुबीन, एजीपीटी, यूरिक एसीड, एस्नोफिल्स आदि जांच शामिल है। इन सभी जांच के लिए निजी जांच घर में लगभग 15 सौ रुपए का खर्च आता है जो कि बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा। जांच के अलावा सभी कार्डधारियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से सलाह भी दी जाएगी। इसके अलावा कार्ड में हेल्दी जीवन के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे। सिविल सर्जन ने बताया कि बिहार दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोग्य मेडिकल कार्ड के अलावा ब्लड डोनेशन कैंप का भी अायोजन किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों को जन्म दिन पर जांच की सलाह


अारोग्य मेडिकल कार्ड में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से हेल्थ टिप्स दिया जा रहा है। कार्ड के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को अपने जन्मदिन पर ब्लड शुगर, केएफटी, एलवीटी, पीएसए और ईसीजी करवाने की सलाह दी गई है।

शुक्रवार से शुरू होगा सैंपल कलेक्शन


लाभुकों के लिए ब्लड सेंपल कलेक्शन का काम शुक्रवार अर्थात 13 से शुरू किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि सेंपल कलेक्शन के बाद रिपोर्ट आने पर ही कार्ड इशु किया जाएगा। कार्ड का फायदा अधिक लोग उठाएं इसके बाद इसकी सीमा बढ़ाई जा सकती है।


खबरें और भी हैं...