पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयरपोर्ट व महाबोधि मंदिर में मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गया एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच व अनुश्रवण और फार्म ए को भरने को लेकर चिकित्सा दल को प्रतिनियुक्त किया गया है। सिविल सर्जन कार्यालय से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है व अगले 10 दिनों के लिए यह प्रतिनियुक्ति की गई है। चेरकी के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा अबु जैगम खान, संक्रामक रोग अस्पताल की परिचारिका श्रेण ए रीता कुमारी, जिला यक्ष्मा केंद्र के डिस्पेंसर मुन्नु कुमार चौधरी, जेपी अस्पताल के मो मेराज अहमद, संक्रमक रोग अस्पताल के देव नाथ यादव व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेन के अक्षय कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। दूसरी ओर महाबोधि मंदिर गेट के निकट स्वास्थ्य शिविर में एएनएम जिला यक्ष्मा केंद्र की अनामिका सोनाक्षी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

गया जंक्शन पर भी हो सकती है कोरोना की स्क्रीनिंग व्यवस्था

गया| विदेशों से आने वाले यात्रियों का विज़ा कैंसिल होने के बाद अब इस बात की संभावना बढ़ गई है कि विदेशी ट्रेन से शहर आए। इसे देखते हुए जंक्शन पर भी स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने पर जिला स्वास्थ्य विभाग विचार कर रही है । सूत्रों की माने तो शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में होने वाली समीक्षा बैठक के दौरान जंक्शन पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था किए जाने पर विचार किया जा सकता है। यदि जंक्शन पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी तो इसके लिए रेलवे अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों को लगाया जा सकता है

खबरें और भी हैं...