पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना को लेकर बैठक आज, बचाव पर हो रहे कार्य की होगी समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नियमित तौर पर एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी

गया | कलेक्ट्रेट में शुक्रवार की शाम 5 बजे सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी जिसमें कोरोना वायरस का फैलाव रोकने पर चर्चा होगी। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सहयोगी संस्थाओं के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व एयरपोर्ट एथॉरिटी के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कोरोना वायरस पर विभाग की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा होगी वहीं आपसी समन्वय से इसे रोकने पर भी चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एयरपोर्ट व एएनएमएमसीएच में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं और नियमित तौर पर एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी। आमलोगों में कोरोना वायरस को लेकर दहशत ना हो और लोग सावधानियां बरतें, इस पर भी चर्चा की जाएगी। यहां बता दें कि अभी तक एएनएमएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में कुल सात संदिग्ध को भर्ती किया गया है जिनमें से छह संदिग्ध का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संदिग्धों में तीन विदेशी नागरिक थे जिसमें से एक जापानी को अभी भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया है। जापानी नागरिक को गुरुवार को ही भर्ती किया गया है जिसकी जांच रिपोर्ट अगले दो-तीन दिनों में आने की उम्मीद है।
खबरें और भी हैं...