शरारती तत्वों ने खलिहान में लगाई आग, लाखों की क्षति
प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग कई गांव में आग लगने से अफरातफरी का माहाैल कायम हो गया। बेलौटी पंचायत के छेछूविगहा गांव में बीती रात दिलचंद यादव के खलिहान में शरारती तत्व के लोगों ने आग लगा दी है। चार हजार नेवारी जल कर राख हो गई। सुबह होने पर आसपास के ग्रामीणों में नेवारी जलते देखा उसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से डीजल पंप के सहारे आग को बुझाया गया। पीड़ित व्यक्ति ने घटना को लेकर पांच लोगों के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की है।
खलिहान में लगी आग से दो लाख के मसूर राख
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के सहिया गांव के पोखर पर स्थित खलिहान में आग लग जाने से मसूर के ढाई सौ बोझे जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार सहिया गांव निवासी किसान जितेंद्र सिंह और अंकित कुमार 10 बीघा खेत की मसूर की फसल खलिहान में रखी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब दो बजे के बाद खलिहान से धुआं उठा, फिर देखते ही देखते आग ने पूरे खलिहान को अपने आगोश में ले लिया। अनुमान के मुताबिक करीब दो लाख कीमत की मसूर की फसल जल गई।