पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डोभी के तीन गांवों में जमकर मारपीट आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डोभी थाना क्षेत्र के तीन गांवों में गुरूवार को मारपीट के मामले सामने आए। सूचना मिलने के बाद डोभी थाना की पुलिस इन गांवों में पहुंची और मामले की छानबीन में शुरू कर दी है। मारपीट के पीड़ितों से पुलिस ने लिखित आवेदन मांगा है। थाना क्षेत्र के हरदवन, खैरा, घोंघवा गांव में इस तरह की घटना हुई, पुलिस मारपीट के ठोस कारणों की जांच कर रही थी और तह में जाकर छानबीन शुरू कर दी गई थी। इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि डोभी थाना के हरदवन, खैरा और घोंधवा गांव में मारपीट की घटना हुई है। तीनों घटनाओं से आधे दर्जन लोग घायल बताए गए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। मारपीट के मामलों के संदर्भ में एफआईआर दर्ज की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घोंघवा में हुए मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव है, किन्तु पुलिस इसपर पूरे तौर पर नजर रख रही है।

खबरें और भी हैं...