सांसद ने की टूरिस्टों पर रोक लगाने की मांग
बाराचट्टी। कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया चिंतित हैं, वहीं कोरोना से बचाव को लेकर सांसद विजय मांझी ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार से बोधगया आने वाले पर्यटक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मांग की है। लिखे गए आवेदन में बताया गया है कि बोधगया बुद्धस्थली है और यहां चीन आदि देशों से बुद्धिस्ट आते हैं। कोरोना महामारी का रूप ले लिया है, जिसकी चपेट में भारत सहित 120 देश हैं।