पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

म्यांमार के यात्री को कोरोना वायरस के संदिग्ध के रूप में वार्ड में किया भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

म्यांमार से आए एक यात्री को कोरोना वायरस संदिग्ध के रूप में एएनएमएमसीएच स्थित आइसोलेशन वार्ड में रविवार को भर्ती किया गया। यात्री का नाम हला टीन है जो 48 साल का है। सिविल सर्जन ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्री को गया एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध के रूप में पहचान की गई। यात्री को बुखार था जिसके बाद वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच होने तक इसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने का निर्णय लिया। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के बाद यात्री का नमूना लिया गया जिसे जांच के लिए आरएमआरआई पटना भेज दिया गया है। उम्मीद है कि एक दो दिनों में जांच रिपोर्ट आ जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यात्री कोरोना वायरस से पीड़ित है अथवा नहीं। यहां बता दें कि एएनएमएमसीएच में इससे पूर्व पांच मरीज को भर्ती कर जांच करवाया गया है जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...