पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नक्सलियों ने अगजा में विस्फोट के लिए प्लांट किया पांच किलो का सिलेंडर बम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परैया थाना क्षेत्र के बाली गांव में होलिका में विस्फोट के लिए नक्सलियों ने पांच किलो सिलेंडर बम प्लांट किया था। एक बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, जिसे ग्रामीणों के प्रयास के बाद एसएसबी के बम निरोधी दस्ता ने विफल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बाली गांव के ग्रामीण द्वारा घर के पास से लापता फर्नीचर को होलिका में ढूंढ़ा जा रहा था। इसी क्रम में होलिका में रखे लकड़ी व झाड़ के ढेर से एक पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर देखा गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने थाने को दी। परैया थाना अध्यक्ष रंजन चौधरी सुरक्षा बलों के साथ स्थल पर पहुंचे, जहां होलिका में रखे गैस सिलेंडर का मुआयना किया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पूर्व में आईडी बम प्लांट की घटना को लेकर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए जिला मुख्यालय में सूचना दी। इसके बाद क्षेत्रक मुख्यालय विशेष अभियान सशस्त्र सीमा बल गया के बम निरोधक दस्ता घटना स्थल पहुंचा। सिलेंडर के रेगुलेटर नोब पर लगे केमिकल को देख विस्फोट हेतु रखे जाने की आशंका जताई गई। सिलेंडर को एसएसबी बम निरोधक दस्ता के राजीव सिंह के नेतृत्व में गांव से आधा किलोमीटर दूर मोरहर नदी में ले जाया गया, जहां रेत के ढेर में गाड़कर डिफ्यूज किया। विस्फोटक की आवाज से क्षेत्र दहल गया। आसमान में पचास फीट ऊपर तक आग की लपटें उठी।

दहशत फैलाने की मंशा हुई विफल

टिकारी डीएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। होलिका के लिए जमा लकड़ी व झाड़ में नया गैस सिलेंडर को छिपाकर रखा गया था। इसमें कुछ मात्रा में गैस भी था। सिलेंडर को एसएसबी के बम निरोधक दस्ता द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया है। क्षेत्र में दहशत फैलाने की असामाजिक तत्वों की मंशा विफल हुई। मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज किया गया है। घटना की सघन छानबीन की जा रही है।

पहले भी क्षेत्र में मिला हैं आईईडी बम


पहरा पहाड़ कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था। इसके कारण क्षेत्र से कई बार आईईडी की बरामदगी हुई है। वहीं पहले मिर्जाचक में केन बम और डेटोनेटर, मंझार स्कूल में दो बार मिले आईईडी बम की घटना से लोग भयभित रहते है। कई बार पहरा क्षेत्र से आईईडी बम बरामद किया गया है। इस मौके पर परैया थाना के सुरक्षा बल के अलावे कोंच एसएसबी 29 वीं वाहनी के इंस्पेक्टर दीपक सिंह, देउपा एसएसबी जवान के साथ शामिल मौजूद थे।


सिलेंडर बम का मुआयना करने जवान।

नक्सली एरिया कमांडर व अन्य की गिरफ्तारी है साजिश की आशंका

बाली से बरामद सिलेंडर विस्फोटक को होली के पूर्व दो नक्सली की गिरफ्तारी से जोड़ा जा रहा है, जिसमें पहरा पंचायत के एरिया कमांडर महेश दास उर्फ सुरेंद्र दास उर्फ बिहारी जी के साथ विगत पहरा से ही नक्सली मुकेश चौधरी उर्फ मुखिया को एसएसबी द्वारा पकड़ कर वांछित थाने को सौंपा गया।

दो नक्सलियों की गिरफ्तारी से जुड़े हो सकते हैं तार, जांच शुरू

परैया थाना क्षेत्र के बाली गांव की घटना, क्षेत्र में दहशत
खबरें और भी हैं...