पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांधी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांधी के जन्म के 150 साल पूरे होने पर लोगों तक गांधी जी के विचारों, मौलिक सिद्धांतों की जानकारी पहुंचना जरूरी है। लोगों को उनके अधिकारों के लिए प्रेरित किया जाना जरूरी है। इन्हीं दृष्टि को ध्यान में रखकर गांधी विचार यात्रा शुरू की गई है। पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने यात्रा शुरू करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिकार की शक्ति खत्म की जा रही है, गांधी ने इन्हें ही जगाया था। बुद्ध की धरती से अमन-चैन व शांति को जागरूक करने व हक-अधिकार को अहिंसा से पाने की यह यात्रा है। लोगों के विवाद व विद्वेष को खत्म करना मकसद है, जिसे सरकार ने शुरू किया है। यात्रा पूरे सूबे में घुमने के बाद चंपारण में खत्म होगी। फिलहाल सरकार के एडवायजरी पर इसे स्थगित किया जा रहा है। इससे पहले नप के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने पूर्व मंत्री श्री सिंह व पूर्व सांसद डा अरूण कुमार को खादा पहनाकर व बुके दे कर स्वागत किया।

कृषि को शिखर तक पहुंचाया | एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उन्होंने कृषि रोडमैप से इसे शिखर तक पहुंचाया था। कृषि यांत्रिकरण को सब्सिडी मेला द्वारा शुरू की गई थी। इसके अलावा कृषि सलाहकारों की नियुक्ति, किसान सम्मान की शुरूआत, मत्स्य पालन, जैविक खेती, बिजली की पहुंच बनाना किसानों के उत्थान को किया था। देश में धान व गेहूं उत्पादन में सूबे को नंबर एक पायदान पर पहुंचाया था। पांच कृषि कॉलेज के अलावा सबोर कृषि विवि की शुरूआत की थी। अब रोडमैप खत्म कर दिया गया है, बदहाली के दौर से किसान गुजर रहे हैं।

अहिंसा की अवधारणा का विस्तार है गांधी : डॉ.अरुण कुमार

महात्मा गांधी की प्रासंगिकता आज पहले से अधिक है। गांधी देश की जरूरत है, उनकी आत्मा को रोज मारा जा रहा है। सच मायने में गांधी अहिंसा की अवधारणा का विस्तार हैं। जहानाबाद के पूर्व सांसद डा अरूण कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि गांधी केवल नाम नहीं है, आचरण व विचारधारा है। गांधी की जरूरत उनके विचारों से है। लोगों के पास आंदोलन से विरोध का फंडामेंटल राइट पर भी सरकार ने पहरा लगा दिया है।

इनकी थी मौजूदगी :इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, रालोसपा सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष हरे राम पासवान, जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह, जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजेश पासवान, सीताराम सिंह, अरविंद सिंह, शिवशंकर उर्फ सोनू, पवन भारती, परवेंद्र ठाकुर, राम प्रसाद आदि मौजूद थे।

पूर्व सांसद को सम्मानित करते नप के पूर्व उपाध्यक्ष

खबरें और भी हैं...