पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोहड़ा में शराब धंधेबाजों पर किसी की नकेल नहीं, बिक्री बदस्तूर जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अतरी थाना इलाके के मोहड़ा प्रखंड में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री जोरों पर है। थाना इलाके के जोता, रेवला, फुलबीघा, गेहुनी, राजवाड़ा खुर्द, रजवाड़ा कला, तपस्वी नगर, जेठीयन तरवाना, सुखेबीघा सहित कई गांवों में अवैध शराब का निर्माण और उसकी बिक्री के धंधे का संचालन हो रहा है। शराब के फलते-फूलते धंधे के बीच पुलिस की ठोस कार्रवाई का अभाव देखने को मिल रहा। कभी-कभार इक्के-दुक्के गिरफ्तारी कर पुलिस अपनी खानापूर्ति करते दिखती है। स्थानीय ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जोता और रेवला के पास धांधर नदी में शराब की भट्टी चलाई जा रही है। रोजाना आसपास के लोगो का जमावड़ा शराब पीने के लिए इन गांव में लगा रहता है। पुलिस को जानकारी देने के बाद भी शराब कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नही होती है। वहीं सूत्र बताते है कि थाना इलाके के एक सीमा से दूसरे सीमा की दूरी लगभग 45 किलोमीटर होने के कारण पुलिस के हाथ खाली रह जाते है। पुलिस की छापेमारी करने के पूर्व ही शराब व्यवसायी बच निकलते है। सरकार की शराबबंदी नीति यहां फेल होने के कारण आए दिन नशे में धुत होकर लोग फायरिंग और रोड़ेबाजी की घटना कर रहे। रेवला में इस तरह का मामला सामने आया था।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में देशी शराब के साथ साथ विदेशी शराब की बिक्री भी चारपहिया वाहनों से बेरोकटोक हो रही है।

नशे की हालत में एक को दबोचा

मोहड़ा| अतरी थाना की पुलिस ने सेवतर पंचायत के रिवला मोड़ के समीप से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशे में धुत हालत में उसकी गिरफ्तारी की गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को नशे की हालत में रहे नादरीगंज थाना के बदलू बिगहा निवासी जितेन्द्र कुमार को पकड़ा गया है। उसे जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...