हत्या के अभियुक्त के घर चस्पा कुर्की का नोटिस
थाना क्षेत्र के चंडीस्थान का चर्चित संजय विश्वकर्मा हत्याकांड का अभियुक्त 3 माह के बाद भी दो अपराधी अभी तक पुलिस के पकड़ से बाहर हैं। इस कारण स्थानीय पुलिस ने अपराधियों के घर पर बुधवार को कुर्की वारंट चिपकाया है। हत्याकांड के अभियुक्त कोमल खाप निवासी चंदन यादव पिता प्रमोद यादव तथा सुनील यादव पिता राम अवतार यादव को 2 दिनों के अंदर आत्मसमर्पण करने का फरमान कोर्ट से जारी किया गया है। इस संबंध में आमस थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिनों के भीतर अभियुक्त समर्पण नहीं करेगा, तो कड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्की के तहत जेसीबी से घर को तोड़ दिया जाएगा तथा अपराधियों की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। जबकि उक्त हत्या के मुख्य आरोपी दुर्गा यादव तथा पुत्र संग्राम यादव ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था जिसे पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी।