होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
मोहनपुर | मोहनपुर थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी नोमान अहमद ने किया। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों से विचार लिए गए। थाना क्षेत्र के कुछ स्थलों को चिन्हित कर वहां पर पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है। सीओ नोमान अहम्मद ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाए। जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया जाएगा।