पेंशनर समाज का सम्मेलन हुआ स्थगित
औरंगाबाद सदर | 21 मार्च को पटना में आयोजित होने वाले बिहार पेंशनर समाज का सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने दिया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपरिहार्य कारणवश सम्मेलन को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला पेंशनर समाज कोरोना से बचाव व जागरूकता कार्यक्रम में सरकार के साथ सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने सरकार से मांग किया मुख्यमंत्री स्वंय हड़ताली शिक्षकों से वार्ता कर सम्मानपूर्ण समझौता करें।