स्वादिष्ट व्यंजनों का लोगों ने उठाया लुत्फ, लगाए गुलाल
रविवार को बोधगया के होटल महामाया पैलेस में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ाने और आपसी रंजिश को भूलकर खुशी-खुशी होली का पर्व मनाने का संकल्प किया। वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस से भयाक्रांत लोगों को इस वायरस से बचने की सलाह दी। बता दें कि बोधगया होटल महामाया के एमडी सुदामा कुमार द्वारा इसका आयोजन किया गया था। हर्बल अबीर-गुलाल, स्वादिष्ट व्यंजन के साथ साथ नाच गाने की व्यवस्था की गई थी। मौके पर बोधगया होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुट्टू बाबू, बोधगया फुटपाथ संघ के अध्यक्ष मो. शकील अख्तर, वरिष्ठ अधिवक्ता और जिले के सभी सामाजिक कार्यो में सदैव तत्पर रहनेवाले शिववचन सिंह, जीडी गोयन्का स्कूल के अध्यक्ष आर के राठौड़, भारतीय जीवन बीमा के वरिष्ठ अधिकारी उत्तम कुमार सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव रविंद्र प्रसाद, समाजसेवी सत्येन्द्र नारायण सिंह, न्यायालय के कर्मचारी मनीष कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
दुब्बा पंचायत के मुखिया के आवास पर हुआ होली मिलन समारोह
गुरुआ| प्रखंड के दुब्बा पंचायत के मुखिया रंजू देवी के फतुआचक स्थित आवास पर झुमटा के मौके पर होली मिलन समारोह सह मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व राजद के वरीय नेता डाॅ मनोज कुमार यादव ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर के साथ गले लगाकर होली की बधाई दिया। फतुआचक गांव में मटका फोड़ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को मुखिया पति डाॅ मनोज कुमार यादव द्वारा माला पहनाया गया। वहीं दूसरी ओर उसेवा दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के कार्यालय पर मगध दुध संघ के चेयरमैन जितेंद्र कुमार यादव ने नेतृत्व में मटका फोड़ प्रतियोगिता व होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध धर्म स्थल बाबा बैजूधाम में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व झुमटा निकाली गई, जिसमें ढोल मंजीरे के साथ जमकर होली की आनंद लिया गया है।
होली मिलन समारोह में शामिल लोग।