सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने उठाया आनंद
प्रखंड के नदौरा पंचायत के पेंदापुर गांव में भोजपुरी गीत संगीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नदौरा पंचायत के मुखिया व हम के प्रखंड सचिव संजय कुमार दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया संजय कुमार दास ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र में आपसी भाईचारा कायम रहता है। इसलिए सुदूर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के लिए पेंदापुर के ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनारस के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । जिसका आनंद ग्रामीणों ने उठाया। इस मौके पर नदौरा पंचायत के उप मुखिया पति शंकर प्रसाद, पप्पू कुमार सिंह, प्रज्वलंत उज्ज्वल, शिक्षक मिथिलेश प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे