24 घंटे से बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान
परैया |तेज आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार शाम से परैया प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद है, जिसको लेकर ग्रामीण पावर सबस्टेशन का चक्कर लगाकर थक गए। बिजली नहीं रहने से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं जेई निखिल कुमार ने बताया कि रफीगंज से आ रहे हाइटेंशन तार का इंसुलेटर कहीं टूट गया है। इससे पावर ऑन करते ही फॉल्ट हो जा रहा है।