पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Gaya
  • Gaya News Planned Teachers Took Out Processions With Band Instruments Effigies Of Cm Education Minister And Chief Secretary

नियोजित शिक्षकों ने बैंड-बाजे के साथ निकाला जुलूस सीएम, शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव के फूंके पुतले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिलेभर में नियोजित शिक्षकों ने जुलूस निकाल सीएम नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा व मुख्य सचिव का पुतला फूंका। जमकर नारेबाजी की। गुरारू, डोभी सहित कई प्रखंडों में शिक्षकों का आक्रोश देखने को मिला। सिटी रिपोर्टर गुरारू के अनुसार प्रखंड शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति इकाई गुरारू द्वारा प्रखंड के नियोजित शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को गुरारू बाजार में बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला व प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

शिक्षकों ने समान वेतन लागू करने, राज्यकर्मी का दर्जा देने एवं पुराने शिक्षकों की तरह नियोजित शिक्षकों को सेवा शर्त लागू करने की मांग की। मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। इस मौके पर गौतम कुमारी सिंह, किशन कुमार राजा सहित दर्जनों शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हुई।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रही सरकार


गुरुआ| हड़ताल के 22 वें दिन शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं शिक्षा सचिव का पुतला फूंका। नुरपूर राजोखाप के वरीय शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह एवं शिक्षक नेता निरंजन कुमार दांगी ने कहा सरकार समान काम का समान वेतन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नही दे रही है।

समान काम के बदले शिक्षकों को मिले समान वेतन


बांकेबाजार| शिक्षकों ने सोमवार को अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व शिक्षामंत्री कृष्णनंदन वर्मा का पुतला दहन दहन किया। प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर अपना विरोध प्रकट करते हुए संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रसाद ने कहा जबतक समान काम के बदले समान वेतन की मांग पूरी नहीं होती है। हड़ताल जारी रहेगी।

सरकार विरोधी नीति के खिलाफ जारी रहेगी हड़ताल


डोभी| शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और मुख्य सचिव का पुतला दहन किया। प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करती हड़ताल जारी रहेगा। प्रदर्शन में शिक्षक संघ के सचिव उदय कुमार, उपेंद्र कुमार, अनिल पासवान, चंपा कुमारी, जयराम दास, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, राजेश आदि मौजूद थे।

राज्यकर्मी का दर्जा देने एवं पुराने शिक्षकों की तरह नियोजित शिक्षकों को सेवा शर्त लागू करने की मांग

शिक्षकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा मांगों से संबंधित ज्ञापन, कहा-मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

बांकेबाजार में सीएम का पुतला फूंकते शिक्षक।

गुरुआ प्रखंड कार्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते शिक्षक।

हड़ताली शिक्षकों ने सीएम, शिक्षा मंत्री व मुख्य सचिव का फूंका पुतला।
खबरें और भी हैं...