पुलिस अफसरों का ध्यान क्राइमकंट्रोल की जगह अन्य कार्यों पर
मानपुर में बढ़ते अपराध के विराेध में 16 को प्रदर्शन
मानपुर प्रखण्ड में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ मानपुर संघर्ष मोर्चा 16 मार्च को स्थानीय पुलिस प्रशासन का पुतला दहन करेगा। इस संबंध में मोर्चा के संयोजक राजीव कुमार कन्हैया ने बताया कि अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है। पुलिस अधिकारियों का ध्यान क्राइम कंट्रोल की जगह दूसरी चीजों पर है। जिसके चलते यहां लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है। कहा कि नतीजन औसतन पांच दिन में एक हत्या, तीन दिन में एक बाइक चोरी और 10 दिनों में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मौके पर मुकेश नारायण, निरंजन कुमार, नवनीत कुमार, त्रिपुरारी शर्मा, मनोज कुमार, सतीश वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
प्रेसवार्ता करते मोर्चा के लोग।