प्रो.विभूति ने प्रो वीसी का पदभार किया ग्रहण
प्रो विभूति नारायण सिंह ने गुरुवार को प्रतिकुलपति के रूप में मगध विवि प्रशासनिक भवन में योगदान दिया। उनकी नियुक्ति राजभवन द्वारा 8 मार्च को हुई थी। होली के मौके पर आधिकारिक अवकाश के बावजूद कुलसचिव और अन्य कर्मचारी कार्यालय पहुंचे थे। योगदान के मौके पर कुलसचिव प्रो एसएनपी यादव दीन, विवि अभियंता निरंजन कुमार आदि ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अमितेष प्रकाश, कपिलदेव प्रसाद, रामरुप राम, रमेश यादव, मनोज सिन्हा, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, सुबोध कुमार, जगमंत मिश्र आदि मौजूद थे। कुलसचिव प्रो एसएनपी यादव दीन द्वारा उनके योगदान की अधिसूचना जारी कर दी गई। गौरतलब हो कि करीब नौ माह से प्रोवीसी का पद रिक्त पड़ा था।