पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जल, जीवन व हरियाली थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार जल जीवन और हरियाली थीम पर बिहार दिवस दिवस मनाया जाएगा। पूरे जिले भर में 22 से 24 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। विभिन्न विधाओं के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई है। डीएम अभिषेक सिंह ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। इस अवसर पर मैराथन फॉर बिहार, कवि सम्मेलन, परिचर्चा, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, जिलास्तरीय निबंध, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च की सुबह टॉवर चौक से गांधी मैदान तक मैराथन फोर बिहार का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चे, पदाधिकारी, कर्मी व गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसके लिए डीईओ को नोडल पदाधिकारी पदाधिकारी जबकि डीडीसी, सिटी एसपी, नजारत उप समाहर्ता, डीएसओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीपीओ एसएस, बीडीओ नगर प्रखंड मोती करीमी सचिव जिला ओलंपिक संघ को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर सरकारी व गैर सरकारी भवनों को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।

प्रतियोगिता में शामिल होंगे नौवीं से 12वीं तक के बच्चे


मद्य निषेध, दहेज उन्मूलन, जल जीवन हरियाली, मतदाता जागरूकता, स्वच्छता व राष्ट्रीयता विषय पर निबंध, क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें नौ से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

संग्रहालय ऑडिटोरियम में होगा कवि सम्मेलन


संग्रहालय के ऑडिटोरियम में 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बिहार दिवस पर परिचर्चा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दाैरान उपस्थित कवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

21 से 23 तक गांधी मैदान में लगेगी प्रदर्शनी


गांधी मैदान में 21 से 23 मार्च तक प्रदर्शनी लगेगी। डीआरडीए के निदेशक इसका आयोजन करेंगे। इस दौरान कृषि विभाग, उत्पाद व शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही खाद्य सामग्रियों के भी स्टॉल रहेंगे।

खबरें और भी हैं...