बाराचट्टी में बारिश से किसानों को भारी क्षति, बिजली भी गुल
बाराचट्टी। पिछले तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज के कारण आम जीवन जहां प्रभावित है वही किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में गेहूं की फसल गिर चुकी है। लगातार वर्षा होने के कारण तीन दिनों से बिजली भी बुरी तरह प्रभावित है। चंद मिनट के लिए बिजली आती है और घंटों गुल रहती है।