मांइड ट्री पब्लिक स्कूल में रंगोत्सव का आयोजन
गया सदर| शहर के डेल्हा भलुआही खरखुरा में स्थित माइंड ट्री पब्लिक स्कूल में रंगोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली सेलिब्रेट किया। साथ ही स्कूल के शिक्षक को भी अबीर गुलाल लगाकर उनसे आशिर्वाद लिया। स्कूल के निदेशक इंजी. अविनाश कुमार ने छात्र -छात्राओं को होली के बारे में बताते हुए शुभकामना के साथ सावधानी पूर्वक होली खेलने का सुझाव दिया।