पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विवेक ठाकुर को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टिकारी|भाजपा की ओर से विवेक ठाकुर को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी के एक धड़े में काफी नाराजगी है। टिकारी दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार व कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ से वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर विवेक ठाकुर जैसे अपरिपक्व व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने को गलत बताया। पार्टी की गया जिला इकाई के जिला मंत्री बेंकटेश शर्मा, अर्जुन मांझी, राजकपूर पासवान, राजाराम पासवान, कृष्णा सिंह, रविन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, गया शर्मा, अनिल पासवान, ,सुरेश सिंह,प्रमोद सिंह, अनिल कुमार, रामकृत प्रसाद, नवीन पांडेय, शिव कुमार आदि ने नाराजगी व्यक्त की है।
खबरें और भी हैं...