आंधी-पानी से फतेहपुर में गिरा घर कोंच में राइस मिल गोदाम भी ध्वस्त
फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शीतलपुर मुहल्ला में शनिवार को अहले सुबह बारिश के कारण गोविंद यादव का मिट्टी व खपरैल का मकान अचानक टूट कर गिर गया। बगल घर की एक गाय मलबे में दब गई। इसमें कई लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित पशुपालक विजय यादव ने बताया कि घर के दरवाजे पर गाय, भैंस बंधी हुई थी। सुबह में वह गाय दुहने जा रहा था। उसी समय बगल के गोविंद यादव का मिट्टी-खपड़ैल का घर अचानक गिर गया। घर का बीस फिट लंबा व दस फिट ऊंचा मिट्टी की मोटी दीवार नीचे से टूटकर उसके घर के तरफ गिर गया। दीवार के मलबे में गाय, भैंस दब गई। भैंस को तो सही सलामत निकाल लिया गया। लेकिन गाय का पैर और कमर ही टूट गई, जिसका बचना मुश्किल है। उसने बताया कि उसी समय वह और उसकी प|ी गाय को दुहने जा रही थी, जो भगवान के कृपा से सही सलामत बच गई। पीड़ित पशुपालक विजय यादव ने सीओ और थानाध्यक्ष के पास आवेदन देकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गोदाम ध्वस्त होने से लाखों की क्षति
कोंच। शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह प्रखंड भर में हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण खेत में लगी फसलें बर्बाद हो गई। परसावां गांव में नवनिर्मित राइस मिल का गोदाम गिर गया। इससे राइस मिल के प्रोपराइटर को लाखों रुपए की क्षति हुई है। प्रखंड के मुरेरा, घोरहा, परसामा, रूपसपुर, आंती, जहाना, काबर, कोंच सहित प्रखंड के दर्जनों पंचायत इसकी चपेट में आए। आंती पंचायत के दिलीप सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से लगभग ₹500000 की क्षति हुई है।
बारिश से ध्वस्त हुआ मकान