पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केएफसी सेमीफाइनल में रॉक द चौक ने चपरदह को हरा फाइनल में बनाई जगह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परैया| जमालपुर खेल मैदान परैया में आयोजित केएफसी टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। मैच में रॉक द चौक और चपरदह की टीम का सामना हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चपरदह की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 10 विकेट खोकर 123 रन बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक द चौक की टीम ने 11वें ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोक द चौक के अविनाश सिंह उर्फ गोलु को 22 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेलने के लिए दिया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरव कुमार, सचिव मुकेश कुमार और सदस्य मुन्ना आकाश के साथ अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...