भाजपा के मंडल अध्यक्ष बने संजीव, विजय राय व अनिल बनाए गए महामंत्री
डुमरिया |प्रखंड में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों,कार्यकारिणी सदस्यों व मंच मोर्चा सहित पंचायत स्तरीय शक्ति केंद्रों का गठन किया गया । जिसमें मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पाठक को बनाया गया है । वहीं मंडल अध्यक्ष द्वारा अनिल कुमार दास सहित छह लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश कुमार राय को कोषाध्यक्ष व विजय कुमार राय व अनिल कुमार वर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है । छह लोगों को मंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रुप में अमरेंद्र सिंह को चुना गया है । किसान मोर्चा, अतिपिछड़ा ,महिला मोर्चा व अन्य का पदाधिकारियों को शामिल किया गया है । पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी प्रमुखों सदस्यों का भी गठन किया गया ।