डीपीओ से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
गया। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव मंडल के निर्देश पर शनिवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल डीपीओ स्थापना से मिला और विभिन्न मांगों का स्मार पत्र सौंपा। उच्च माध्यमिक, माध्यमिक व पुस्तकालयाध्यक्षों का कार्यरत अवधि का वेतन भुगतान करने और शिक्षकों पर की गई दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग की गई।