शेरघाटी | नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुदीप कुमार ने त्याग पत्र दे दिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में ईओ ने कहा है कि वह पारिवारिक कारण से त्याग पत्र दे रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा है कि बीते 04 फरवरी को उन्होंने शेरघाटी के ईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया था और 06 फरवरी तक कार्य किया है। इस बीच उन्होंने किसी तरह के वित्तीय लेन देन नहीं किया है। बता दें कि ईओ इसके पहले झारखंड सरकार में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में तैनात थे। अभी झारखंड सरकार ने उनका त्यागपत्र मंजूर नहीं किया है।