राज्यपाल फागू चौहान से मिले शिव नारायण, शिक्षा व्यवस्था पर की चर्चा
बोधगया| बोधगया के युवा शिव नारायण मिश्र राज्यपाल फागू चौहान से रविवार को पटना राजभवन में भेंट की। श्री मिश्र आरपीआई पार्टी के उत्तर भारत के छात्र विंग के आर्गेनाइजर हैं। उन्होंने बताया कि सूबे की शिक्षा व्यवस्था व खासकर विवि की स्थिति पर चर्चा की गई। इसमें तुलनात्मक सुधार की जरूरत है।